MP News : जिस CSP का किया था सम्मान अब कर दिया तबादला, कांग्रेस ने उठाए सवाल

MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) की राजधानी भोपाल में सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने कलेक्टर, कमिश्नर, आइजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक के बाद कई जिले के कलेक्टर और एसपी (Collector And SP) को हटाने के निर्देश दिए हैं, वही गुना जिले की सीएसपी नेहा पच्चीसिया (Guna CSP Neha Pachsia) का भी तबादला (Transfer) कर दिया। हैरानी की बात तो ये है कि नेहा वही है जिन्हें लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अप्रैल में मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा पहले सम्मानित किया जा चुका है।इस पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए है।

यह भी पढ़े… नगरीय निकाय चुनाव: प्रारंभिक मतदाता सूची जारी, मार्च में चुनावी तारीखों का ऐलान

दरअसल, कांग्रेस (Congress) ने ट्वीट (Tweet) कर सीएसपी नेहा पच्चीसिया के साथ किए गए दोहरे रवैए पर सवाल उठाए है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा (Congress leader KK Mishra) ने ट्वीट कर लिखा है कि शिवराज जी,VC-PC के माध्यम से प्रचारित संदेश भी दोहरे व राजनैतिक आतंकवाद से प्रेरित! आपने कहा “जो अफसर परिणाम नहीं देंगे, वे पद पर नहीं रहेंगे, ठीक है किंतु गुना से हटाई गई CSP मोहतरमा नेहा पच्चीसिया को तो आपने ही सम्मानित किया था, अब अपमानित?

बता दे कि सीएम के निर्देश के बाद काम के दौरान लापरवाही बरतने के चलते नीमच कलेक्टर (Neemuch Collector) जितेंद्र सिंह राजे, बैतूल कलेक्टर (Betul Collector) राकेश सिंह के हटाने के निर्देश जारी किए हैं।वही गुना जिले (Guna district) के एसपी राजेश कुमार सिंह, निवाड़ी एसपी वाहिनी सिंह और गुना की सीएसपी (Guna CSP) नेहा पच्चीसिया को हटाने के आदेश जारी किए गए है।नेहा पच्चीसिया को भी उप पुलिस अधीक्षक (DSP) के रूप में पुलिस मुख्यालय भोपाल (PHQ Bhopal) में पदस्थ किया गया है।

CSP

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews