
Bhopal Madhya Pradesh Human Rights Commission : मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने भोपाल शहर में झुलसी अंगुलियों की छाप से छिन रहा निःशुल्क उपचार संबंधी एक मामलें पर संज्ञान लिया है। मामला कुछ यूं है कि भोपाल शहर के एकता नगर निवासी अकसानी बी के घर में 22 दिसम्बर को आग लग गई थी। आग बुझाने के दौरान बारह वर्षीय बालक अयान बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे लेकर संत हिरदाराम नगर स्थित बड़े निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने घायल अयाने की अंगुलियों की छाप नहीं आने के चलते आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार के तहत भर्ती करने से इंकार कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर कमला नेहरू अस्पताल आये, लेकिन यहां भी अंगुलियों की छाप नहीं आने के चलते आयुष्मान का लाभ नहीं मिल पाने के कारण दवाएं एवं उपचार सामग्री आदि बाहर से लानी पड़ रही है।
और भी है कई मामलें
कमला नेहरू अस्पताल में नौ व्यक्ति ऐसे ही हैं, जिनके अधिक झुलसे होने के चलते अंगुलियों की छाप नहीं आ पा रही है, जिस कारण पीड़ितों को निःशुल्क उपचार नहीं मिल पा रहा है। मामले में आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर ममतानी ने संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं, मप्र, भोपाल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आयुष्मान योजना, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर बताये गये पीडितों एवं ऐसे ही अन्य पीड़ितों की समस्या के समाधान के लिये की गई कार्यवाही का 15 दिन में प्रतिवेदन तलब किया है।
