MP में “The Kerala Story” टैक्स फ्री, सीएम शिवराज ने फिल्म को लेकर कही बड़ी बात

MP में “The Kerala Story” टैक्स फ्री, सीएम शिवराज ने फिल्म को लेकर कही बड़ी बात

“The Kerala Story” film tax free in MP : देश में इस समय चर्चा का केंद्र बिंदु बनी फिल्म “The Kerala Story” मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इसकी घोषणा की। सीएम शिवराज ने आज शनिवार को एक वीडियो सन्देश के माध्यम से फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि ये फिल्म लव जिहाद, धर्मांतरण आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है।

फिल्म “The Kerala Story” को लेकर ये है दर्शकों की प्रतिक्रिया 

निर्माता विपुल अमृत लाल और निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म “The Kerala Story” इस समय देश के सिनेमाघरों में धूम मचा रही रही, विरोध और समर्थन के बीच जो दर्शक इसे देखकर आ रहा हैं वो इसकी तारीफ ही कर रहा है, दर्शकों की राय में धर्मांतरण जैसे समाज विरोधी मुद्दे पर बनी फिल्म के कई सीन फ्रीज कर देते हैं।

एमपी में फिल्म “The Kerala Story” टैक्स फ्री घोषित 

फिल्म को टैक्स फ्री करने की मांग के बीच मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा हो गई है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज शनिवार 6 मई को एक वीडियो सन्देश के माध्यम से फिल्म  “The Kerala Story” को टैक्स फ्री करने की घोषणा की।

फिल्म के बारे में सीएम शिवराज ने कही ये बड़ी बात 

मुख्यमंत्री ने कहा कि द केरला स्टोरी  लव जिहाद, धर्मान्तरण और आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती हैं, इसके हिनौने चेहरे को सामने लाती हैं। उन्होंने कहा कि क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं उनकी कैसे बर्बादी होती है ये फिल्म बताती है, आतंकवाद के डिजाइन को भी ये फिल्म उजागर करती हैं।

फिल्म “The Kerala Story” सबको देखना चाहिए : शिवराज 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने मध्य प्रदेश में पहले ही हमने धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाया है लेकिन ये फिल्म जागरूक करती है इसलिए इस फिल्म को सबको देखना चाहिए, पालकों को भी देखना चाहिए, बच्चों को भी देखना चाहिए और बेटियों को भी देखना चाहिए, इसलिए मध्य प्रदेश शासन इसे टैक्स फ्री कर रहा हैं।

[dgv_vimeo_video id=”824301369″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews