PHOTOS: पहली बार संसद पहुंचे एमपी के ये सांसद, अलग अलग अंदाज में की एंट्री

the-mps-who-reached-parliament-for-the-first-time-came-to-this-point

भोपाल/नई दिल्ली।

शनिवार को सभी नवनिर्वाचित सांसद सेंट्रल हॉल में एनडीए संसदीय बोर्ड की बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे और इस दौरान कई नवनिर्वाचित सांसद के अलग अलग अंदाज देखने को मिला । किसी ने मत्था टेककर अंदर प्रवेश किया तो किसी ने हाथ जोड़कर तो किसी ने विक्ट्री साइन दिखाकर तो किसी ने व्हील चेयर के साथ एंट्री की।

दरअसल, शनिवार को जैसे ही मध्यप्रदेश की खजुराहो लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद वीडी शर्मा संसद पहुंचे तो उन्होंने पहले मत्था टेका और फिर  भवन में प्रवेश किया। इससे पहले वीडी शर्मा ने भगवान की पूजा की और फिर लोकतंत्र के मंदिर को प्रणाम किया।वहीं, भोपाल संसदीय सीट से नवनिर्वाचित सांसद साध्वी चुनाव जीतने के बाद पहली बार संसद पहुंची। इस दौरान संसद की गैलरी से उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। जिसमें साध्वी व्हीलचेयर पर बैठी हुईं दिखाई दे रही हैं।इससे पहले उन्होंने भोपाल मे साधना की।वही इंदौर से रिकॉर्ड मतों से जीते बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने अंदर पहुंचते ही सांसद हेमामालिनी के साथ सेल्फी क्लीक की।

इधर सागर के नवनिर्वाचित सांसद राजबहादुर सिंह ने लोकतंत्र के मंदिर की दहलीज को प्रणाम कर  प्रवेश किया। इस दौरान दिनभर में संसद व लोकसभा से जुड़ी व्यवस्थाएं और प्रक्रिया समझने के बाद राजबहादुर सिंह ने सांसद का कार्ड बनवाया। उन्हें बतौर सांसद कार्ड में 207 नंबर मिला है। संभवतः इसी क्रम में वे सत्तापक्ष की गैलरी में बैठेंगे। 

बता दे कि 17वीं लोकसभा में आधे से ज्यादा सांसद पहली बार संसद में बैठेंगे। कुल 542 सीटों के लिए हुआ चुनाव में 276 नवनिर्वाचित सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। वहीं 149 सांसद दूसरी बार ससंद सदस्य चुने गए हैं।

मध्य प्रदेश से लोकसभा के लिए चुने गए सदस्य-

सागर सीट से भाजपा के राजबहादुर सिंह

दमोह सीट से भाजपा के प्रहलाद सिंह पटेल

खजुराहो सीट से भाजपा के विष्णुदत्त शर्मा

शहडोल सीट से भाजपा की हिमाद्री सिंह

बालाघाट सीट से भाजपा के ढाल सिंह बिसेन

छिंदवाड़ा से कांग्रेस नकुलनाथ

विदिशा सीट से भाजपा के रमाकांत भार्गव

भोपाल सीट से भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर

देवास सीट से भाजपा के महेंद्र सिंह सोलंकी

उज्जैन सीट से भाजपा के अनिल फिरौजिया

रतलाम सीट से भाजपा के गुमान सिंह डामोर

इंदौर सीट से भाजपा के शंकर ललवानी

खरगौन सीट से भाजपा के गजेंद्र उमराहो सिंह

बेतूल सीट से भाजपा के दुर्गा दास

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews