
Commission issues notice to CMHO
Bhopal- Open Bar Notice to Commissioner : प्रदेश में अहाते बंद होने का असर नजर आने लगा है। लेकिन भोपाल शहर में अब शराबी लोग कलारी से शराब लेकर आस-पास की दुकानों में खड़े होकर ही शराब पी रहे हैं। यहां तक कि शराब की दुकानों में ही छोटे-छोटे अहाते बनाकर अपना व्यवसाय किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में 1 अप्रैल से नई शराब नीति लागू की गई है जिसमें ढाई हजार अहाते बंद किए गए है लेकिन अब सड़क पर ही शराबी नशा करते नजर आ रहे है। जो आम जनता के लिए मुसीबत बन रहा है।
कमिश्नर से मांगा जवाब
लेकिन वही इस मामलें में मप्र मानव अधिकार आयोग ने संज्ञान लेकर पुलिस कमिश्नर, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के बारे में पंद्रह दिन में जवाब मांगा है। आयोग ने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि ऐसी शराब की दुकानों के पास पीने की व्यवस्था संबंधी सुविधाओं के विरूद्ध भी कार्यवाही सुनिश्चित करें, जिससे खुले स्थान पर ऐसे कार्यों से सामाजिक शांति व्यवस्था प्रभावित न हो सके।
