भोपाल के पॉश इलाके में बदमाशों ने मचाया हंगामा, फोड़े गाड़ियों के कांच, दहशत में रहवासी

भोपाल के पॉश इलाके में बदमाशों ने मचाया हंगामा, फोड़े गाड़ियों के कांच, दहशत में रहवासी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) के पॉश इलाके कमला नगर सोसाइटी से कुछ बदमाशों द्वारा उत्पाद मचाने की खबर सामने आई है। इन बदमाशों ने यहां पर खड़ी कारों में तोड़फोड़ कर घरों के गेट पर भी लाठियां चलाई हैं। घटना बीती रात करीब 2 से 3 बजे की है जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। रहवासियों ने मामले की शिकायत कमला नगर थाने में दर्ज करवाई है।

जानकारी के मुताबिक कोटरा के सुल्तानाबाद में स्थित कमला नगर सोसाइटी में रात 2 से 3 बजे के बीच चार बदमाश आए और हंगामा करने लगे। इन बदमाशों ने लोगों के घर के गेट पर जमकर लाठियां मारी और वहां खड़ी चार कारों के कांच फोड़ दिए। हंगामा होने पर जब रहवासी जागे तो बदमाश मौके से भाग गए।

Must Read- हरसिद्धि मंदिर के दीपस्तंभ प्रज्वलित करने के लिए दिसंबर तक हुई बुकिंग, 2 हजार साल पुरानी है परंपरा

कॉलोनी में रहने वाले एक निवासी ने बताया कि रात में अचानक ही तोड़फोड़ की आवाजें आने लगी। उठकर देखा तो कुछ बदमाश लोगों के घरों पर लाठियां चला रहे थे और वहां खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ कर रहे थे। इस तरह की घटना देखकर रहवासी दहशत में आ गए और पूरी रात टेंशन में निकाली। गाड़ी मालिकों का तोड़फोड़ होने से बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है और शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews