राज्य सरकार ने इस IAS की सेवाएं भारत सरकार को सौंपी, पढ़ें डिटेल

राज्य सरकार ने इस IAS की सेवाएं भारत सरकार को सौंपी, पढ़ें डिटेल

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक IAS अधिकारी की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार को सौंप दी।  मध्य प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग (MP General Administration Department) ने आज बुधवार को एक आदेश जारी कर 2008 बैच के भारतीय  अधिकारी (IAS) विशेष गढ़पाले की सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर (MP Deputation) भारत सरकार को सौप दी।

आदेश में MP GAD ने कहा कि प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम, भोपाल , संचालक सूक्ष्म लघु एवं माध्यम उद्यम भोपाल तथ आयुक्त रेशन मध्य प्रदेश भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) विशेष गढ़पाले की सेवाएं भारत सरकार खाद्य एवं सार्वजानिक वितरण विभाग के अधीन जनरल मैनेजर (एमपी रीजन) फूड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया भोपाल के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग नई दिल्ली को सौंपी गईं हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews