कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के घर हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस, पूर्व CM ने ट्वीट कर कही ये बात

इसकी जानकारी लगते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही FSL टीम ने भी वहां पहुंचकर फिंगरप्रिंट के नमूने लिए है। इसके अलावा, मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया गया है, ताकि आरोपियों तक जल्द-से-जल्द पहुंचा जा सके।
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के घर हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस, पूर्व CM ने ट्वीट कर कही ये बात

MP News : राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह के चार इमली स्थित सरकारी आवास पर चोरी की घटना सामने आई है। बता दें कि यह CBI ऑफिस से मात्र 100 मीटर दूरी पर स्थित है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संदिग्धों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जांच जारी

मामले को लेकर हबीबगंज थाने के थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी का कहना है कि चोरों ने परसो सुबह इस वारदात को अंजाम दिया था। इसकी जानकारी लगते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके साथ ही FSL टीम ने भी वहां पहुंचकर फिंगरप्रिंट के नमूने लिए है। इसके अलावा, CCTV फुटेज खंगाल कर मुखबिर तंत्र को एक्टिव कर दिया गया है, ताकि आरोपियों तक जल्द-से-जल्द पहुंचा जा सके। फिलहाल, किसी को भी हिरासत में नहीं लिया गया है, लेकिन संदिग्धों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चोरी पूर्व मंत्री के कार्यालय से की गई है, जहां से केवल 10,000 रुपये नकद के अलावा कुछ भी चोरी नहीं किया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”999082955″]

पूर्व CM ने किया ट्वीट

वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ऑफिसियल अकाउंट X पर ट्वीट करते हुए लिखा, “जब थानों की पोस्टिंग बोली लगती है तो यही होगा। इसके साथ ही उन्होंने भोपाल पुलिस कमिश्नर को टैग करते हुए लिखा कि अब इससे क्या उम्मीद कर सकते है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews