कलश यात्रा में चोरों ने पूर्व मंत्री की पत्नी और पार्षद के गले से मंगलसूत्र किया पार, कीमत लाखों में

कलश यात्रा में चोरों ने पूर्व मंत्री की पत्नी और पार्षद के गले से मंगलसूत्र किया पार, कीमत लाखों में

BHOPAL  NEWS : भोपाल में कलश यात्रा में पूर्व मंत्री की पत्नी और पूर्व पार्षद के गले से सोने का मंगलसूत्र और चेन चोरों ने पार कर दी, पूर्व मंत्री और भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा से कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा  श्रीमद भागवत कथा का आयोजन करवा रहे है, इसी आयोजन को लेकर कलश यात्रा निकाली गई, कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलायें शामिल हुई, इसी कलश यात्रा में पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा की पत्नी और पूर्व पार्षद संतोष कंसाना और महिला पार्षद के गले से किसी ने सोने की चेन और मंगलसूत्र पार कर दिया, जिसकी कीमत करीबन 3 लाख है।

महिला चोरों ने दिया घटना को अंजाम 

बताया जा रहा है कि कथा से पहले मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई थी, इस कलश यात्रा में ही अज्ञात आरोपियों ने चेन और मंगलसूत्र पार कर दिए, पुलिस को आशंका है कि इस काम को अंजाम महिला चोरों ने दिया है, बताया जा रहा है कि चोरी गई विभा शर्मा की चेन करीबन 3 तोला जबकि पूर्व पार्षद संतोष कंसाना की चेन डेढ़ तोला की थी, घटना माता मंदिर चोराहे के पास की बताई जा रही है, टीटी नगर थाना पुलिस वीडियो के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है।

[dgv_vimeo_video id=”833759673″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews