बीजेपी के इस पूर्व मंत्री पर भी कांग्रेस डाल रही डोरे,भाजपा के संभावित प्रत्याशी पूर्व मंत्री को दे सकते हैं कड़ी टक्कर

बीजेपी के इस पूर्व मंत्री पर भी कांग्रेस डाल रही डोरे,भाजपा के संभावित प्रत्याशी पूर्व मंत्री को दे सकते हैं कड़ी टक्कर

विजय जोगी/गुना

विधानसभा (assembly) के उपचुनाव (by election) को लेकर कांग्रेस (congress) और बीजेपी (bjp) दोनों अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगे गए हैं और कांग्रेस इस बार बीजेपी को उसकी ही चाल का उत्तर उसकी ही चाल से देना चाहती है।

दरअसल 24 विधानसभा सीटों में से 22 विधानसभा सीटों पर चुनाव इसलिए हो रहे हैं क्योंकि कांग्रेस के विधायकों ने इस्तीफा देकर बीजेपी ज्वाइन कर ली है, यानी विधानसभा चुनाव 2018 में हाथ के पंजे पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी इस बार कमल के फूल पर चुनाव लड़ेंगे। ऐसे में कांग्रेस कड़ी टक्कर देने के लिए अब बीजेपी के उन लोगों को तलाश रही है जो कांग्रेस से बीजेपी में अचानक आ टपके लोगो से इसलिये नाराज है क्योंकि वे उनकी राजनीति को बर्बाद कर रहे हैं। कांग्रेस ने प्रथम चरण में प्रेमचंद गुड्डू (premchan guddu) को एक बार फिर बीजेपी से कांग्रेस में वापस ले लिया है और वे सांवेर से पूर्व मंत्री (former minister) तुलसी राम सिलावट (tulsiram silavat) को टक्कर देने के लिए मैदान में उतरेंगे । इसी तरह गुना (guna) जिले की बम्होरी विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया (mahendra singh sisodiya) को टक्कर देने के लिए कांग्रेस भाजपा की शिवराज सरकार में मंत्री रहे कन्हैया लाल अग्रवाल (kanhaiya lal agrawal) को कांग्रेस के टिकट पर लगाने पर विचार कर रही है। कन्हैया लाल 2008 से 2013 तक के मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में नर्मदा घाटी विभाग के मंत्री रहे, हालांकि 2013 में वे चुनाव हार गए और 2018 में भी बीजेपी छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े लेकिन पराजित हुए। उसके बावजूद कन्हैया लाल की साफ-सुथरी छवि का लाभ कांग्रेस उठाना चाहती है और इसलिए कांग्रेस लगातार उनके संपर्क में है।

कन्हैयालाल से जब इस बारे में एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ ने पूछा तो उनका कहना था कि महेंद्र सिंह सिसोदिया जैसे प्रत्याशी को चुनाव मैदान में पराजित करने की दम केवल वे रखते हैं और यदि कांग्रेस उन्हें मौका देती है तो वे उसकी कसौटी पर खरा उतरेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews