उपचुनाव से पहले Social Media पर वायरल हुआ सिंधिया-कमलनाथ का ये VIDEO

उपचुनाव से पहले Social Media पर वायरल हुआ सिंधिया-कमलनाथ का ये VIDEO

भोपाल।
मध्य प्रदेश (madhypradesh) में उपचुनाव (BY Election) की तारीखों का भले ही ऐलान नही हुआ है, लेकिन सियासी पारा जमकर हाई है। कोरोना संकटकाल (corona crisis) के कारण बीजेपी-कांग्रेस (bjp-congress) द्वारा ना सिर्फ बयानों से हमले बोले जा रहे है बल्कि ट्वीटर और वीडियो वार से भी एक दूसरे की जमकर घेराबंदी की जा रही है। प्रदेश की राजनीति में एक के बाद एक वीडियो वायरल हो रहे है।वीडियो में कभी कांग्रेस को तो कभी भाजपा को टॉरगेट किया जा रहा है।आज शुक्रवार को फिर एक वीडियो वायरल हो रहा है।

यह देश-विदेश मे धूम मचाने और करोड़ों रुपये कमाने वाली सुपरहिट फिल्म बाहुबली (bahubali film) पर आधारित है। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री और काँग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ (Former Chief Minister and Congress State President Kamal Nath) को भल्लाड देव और राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Rajya Sabha MP Jyotiraditya Scindia) को बाहुबली बताया गया है।वीडियो में कांग्रेस के 15 महिनों पहले और सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने का सीन दर्शाया गया है, जब कांग्रेस बीजेपी को पछाड़ सत्ता मे आई थी।इस वीडियो बाहुबली फिल्म का वो सीन लिया गया है, जिसमें भल्लालदेव का राज्याभिषेक होता है और बाहुबली को सेनापति का पद मिलता है, उसी तरह भल्लालदेव के चेहरे पर कमलनाथ का फोटो मार्फ कर, उनका राज्याभिषेक किया जाता है।

इसमें शिवगामी बनी सोनिया गांधी कमलनाथ की एमपी के सीएम के तौर पर ताजपोशी करती हुई नजर आ रही है, जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री कमलनाथ के नारे लगाए जाते है और फिर पीछे से एक साथ जनता द्वारा विरोध किया जा रहा है, जनता का मत है कि उन्होंने सिंधिया को देखकर वोट किया था और सिंधिया को ही सीएम बनना चाहिए, युवा को आगे आना चाहिए। इस पर बाहुबली बने सिंधिया कहते नजर आ रहे है कि प्रजा की मान और उसके धन की रक्षा के लिए अगर मुझे पार्टी छोड़नी भी पड़ी तो में संकोच नहीं करूंगा।

फोटो शॉप के माध्यम से वीडियो को जबरदस्त तरीके से एडिट किया गया है। हालांकि यह पहला मौका नही है, इससे पहले भी दर्जनों वीडियो वायरल हो चुके है, जिसमें ज्वलंत मुद्दों को आधार बनाकर भाजपा का घेराव किया गया है।अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews