
bhopal Police arrested the notorious
BHOPAL NEWS : भोपाल की थाना बागसेवनिया पुलिस को मिली एक ही हफ्ते मे वाहन चोरी में दूसरी बड़ी सफलता मिली है, पकड़े गए आरोपी एम्स अस्पताल की पार्किंग को निशाना बनाते थे, आरोपी मास्टर चाबी से लॉक खोलकर मोटर साइकिल की चोरी करते थे। आरोपियों के पास से 05 लाख के वाहन जब्त किए है।
इस तरह चढ़े पुलिस के हत्थे
पुलिस को लगातार शिकायते मिल रही थी की एम्स भोपाल की पार्किंग से लगातार वाहन चोरी हो रहे है। जिसके बाद पुलिस ने मामलें की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की, घटना स्थल का निरीक्षण किया,घटना स्थल के आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरो का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं तलाश हेतु सिटी कंट्रोल रूम के जरिये समस्त थानो को एवं आसपास के जिलो मे प्रसारण कराया गया। पृथक- पृथक पुलिस टीम बनाकर आरोपियान एवं माल मशरुका की तलाश कराई गई, इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली,सूचना पर दो नाबालिगों को पुलिस ने अभिरक्षा मे लिया पूछताछ के दौरान नाबलिगों ने बताया कि वह ही एम्स की पार्किंग में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
वारदात का तरीका
थाना बागसेवनिया में घटना घटित करने बाले दोनो नाबालिग आपस में दोस्त है और मिलकर आनलाइन गेम खेलते थे जिसमे वह अपना पैसा हार गये थे जिसकी भरपाई हेतु दोनो विधि विरोधी बालको द्वारा योजना बनाकर एम्स अस्पताल भोपाल की पार्किंग की बहुत समय तक रेकी कर योजनाबद्ध तरीके से पिछले दो माह के दौरान मास्टर चाबी का उपयोग कर अपने नाबालिगपन का फायदा उठाकर अलग अलग समय पर थाना बागसेवनिया की पाँच मोटर साइकिल चोरी की है। बाद दोनो नाबालिको द्वारा अपने एक अन्य साथी की मदद से चुराई गयी मोटर साइकिलो को बेचा जाता था ।
