MP की तीन महिलाओं ने बढ़ाया मान, राष्ट्रपति ने दिया “स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान”

MP की तीन महिलाओं ने बढ़ाया मान, राष्ट्रपति ने दिया “स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान”

Three women of MP got Swachh Sujal Shakti Samman : मध्य प्रदेश की तीन महिलाओं ने जल के क्षेत्र में अच्छा काम कर मध्य प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में “स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023” से सम्मानित किया। कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी मौजूद थे।

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने मध्य प्रदेश की तीन जल योद्धाओं श्रीमती अनिता चौधरी, श्रीमती गंगा राजपूत और  ग्राम सरपंच श्रीमती नीतू परिहार को जल संरक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए आज स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023 से सम्मानित किया। विज्ञान भवन नई दिल्ली में हुए अलंकरण समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए गए।

  • छिंदवाड़ा जिले की जलसखी श्रीमती अनिता चौधरी को जल जीवन मिशन में पाइप जलापूर्ति के ऑपरेशन्स तथा मेंटेनेंस श्रेणी में पुरस्कृत किया गया। उनके प्रयासों से जिले का ग्राम गढ़मऊ हर-घर-जल ग्राम घोषित हुआ है।
  • छतरपुर जिले की जलयोद्धा श्रीमती गंगा राजपूत को राष्ट्रीय जल मिशन के तहत पुरस्कृत किया गया है। अपने अथक प्रयासों से उन्होंने ग्राम भोयरा की महिलाओं को जागरूक बना कर लोकभ्रांतियों को दूर करते हुए चंदेलकालीन तालाब को जीवित करने में विशेष योगदान दिया है।
  • ग्वालियर जिले की सरपंच श्रीमती नीतू परिहार को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत पुरस्कृत किया गया। उन्होंने ग्राम पंचायत पुरा बनवार को ओडीएफ प्लस आदर्श ग्राम बनाने में असाधारण योगदान दिया है।

कार्यक्रम में जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय जल मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण में विभिन्न श्रेणियों में कुल 18 पुरस्कार प्रदान किए गए। समारोह में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और विश्वेश्वर टुडू भी उपस्थित थे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews