आज कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

narsinghpur

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| कोरोना  (Corona) के खिलाफ जंग में अपने परिवार से दूर रहकर अपनी जान की फ़िक्र न कर अपने कर्तव्य को निभाने वाले कोरोना योद्धाओं (Corona Warriors) का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) सम्मान करेंगे| सोमवार को मिंटो हॉल में सुबह 11 बजे प्रदेश के चिकित्सा क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा| सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा कोविड-19 महामारी काल में योगदान देने वाले चिकित्सा क्षेत्र के कोरोना योद्धाओं से संवाद होगा। मुख्यमंत्री द्वारा कोविड-19 महामारी काल में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सेवा सम्मान एवं प्रशस्ति प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे।

समारोह में प्रतीकात्मक रूप से सम्मानित होने वाले कोरोना योद्धाओं में भोपाल के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी, चिकित्सक डॉ. लोकेन्द्र दवे, डॉ. उमेश शुक्ला, डॉ. दीप्ति चौरसिया, संविदा डाटा प्रबंधक सुश्री शिल्पा सिंह, एएनएम श्रीमती कोमल वर्मा, आशा कार्यकर्ता श्रीमती विजेता, वार्ड बॉय मोहम्मद वसीम, सफाईकर्मी श्रीमती शिवकली, मर्च्युरी प्रभारी चैन सिंह शामिल हैं।

कार्यक्रम चिकित्सा शिक्षा एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी करेंगे। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त निशांत वरवड़े उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान और कोरोना योद्धाओं के सम्मान में वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी द्वारा कोरोना योद्धाओं का उत्साहवर्द्धन किया जायेगा

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews