व्यापारियों ने की शिवराज सरकार से मांग, उनकी भी बुलाई जाए पंचायत

व्यापारियों ने की शिवराज सरकार से मांग, उनकी भी बुलाई जाए पंचायत

BHOPAL NEWS : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने है ऐसे में अन्य संगठनों के बाद भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारियों ने भी शिवराज सरकार से मांग की है, कि सरकार व्यापारियों की पंचायत भी बुलाएं। ताकि, व्यापारियों की समस्याएं दूर की जा सकें। भोपाल चैंबर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष समेत पदाधिकारियों ने 18 महीने के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जारी किया।

व्यापारियों की मांग 
दरअसल भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री  से जुड़े व्यापारीयों की पिछले लंबे समय मांगे लंबित है जिन्हे पूरा करने की मांग को लेकर व्यापारी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चुके है, हालांकि अब तक मांगे पूरी नहीं हुई है ऐसे में इस साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव है, ऐसे में अब व्यापारियों ने राय बनाई है कि वो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से निवेदन करेंगे कि सरकार व्यापारियों की पंचायत बुलाए, पंचायत बुलाने से व्यापारियों की कई मांगें सरकार के सामने रखी जाएगी। ताकि, उनका निराकरण हो सके। वर्तमान में प्रोफेशनल टैक्स, पुराने शहर में पार्किंग, अतिक्रमण, बाजारों की सड़कें और सुरक्षा से जुड़ी कई मांगें हैं। नए शहर और स्मार्ट सिटी में ही निगम और प्रशासन डेवलपमेंट कर रहा है। पुराने शहर के बाजारों पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाना चाहिए। प्रोफेशनल टैक्स स्थगित नहीं, पूरी तरह से समाप्त किया जाना चाहिए।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews