
Transfer
Transfer : मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है, इस बार पुलिस अधिकारियों एक तबादला आदेश जारी हुए हैं, पुलिस मुख्यालय भोपाल ने एक तबादला देश जारी कर उप निरीक्षकों और सहायक उप निरीक्षकों की सूची जारी की है।
21 पुलिस अधिकारियों की नई पदस्थापना
पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी आदेश में 21 पुलिस अधिकारियों के नाम हैं जिसमें 17 उप निरीक्षकों और 4 सहायक उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं जिन्हें विभिन्न इकाइयों से राज्य साइबर सेल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया है।
5 वर्ष के लिए राज्य साइबर सेल में Transfer
पीएचक्यू ने अपने आदेश में कहा है इन शासकीय सेवकों को स्वयं के निवेदन पर स्वयं के व्यय पर अस्थाई रूप से अगले आदेश तक अगले 5 वर्ष तक के लिए राज्य साइबर सेल पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया जाता है।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

