
Transfer
Transfer News : मध्य प्रदेश में तबादलों का क्रम जारी है पुलिस विभाग में अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया चल रही है उसी के तहत राज्य शासन ने पुलिस इंस्पेक्टर्स के तबादले किये हैं पुलिस मुख्यालय भोपाल ने तबादले की सूची जारी की है।
PHQ ने 22 इंस्पेक्टर्स के तबादले किये
पुलिस मुख्यालय भोपाल से जारी तबादला सूची में 22 इंस्पेक्टर्स और कार्यवाहक इंस्पेक्टर्स के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जिले से दूसरे जिले में पदस्थ किया गया है।
पुलिस स्थापना बोर्ड के अनुमोदन के बाद ट्रांसफर
तबादला आदेश में कहा गया है कि ये ट्रांसफर पुलिस स्थापना बोर्ड से अनुमोदन के बाद अस्थाई रूप से अगले आदेश तक किये जा रहे हैं और इंस्पेक्टर्स /कार्यवाहक इंस्पेक्टर्स को कार्य का आवंटन उनकी पदस्थापना वाले जिले में आमद के बाद किया जायेगा ।

लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

