Transfer News : राज्य शासन ने IAS अधिकारियों के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी

मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किये हैं GAD ने अपने आदेश में दो अधिकारियों की पदस्थापना बदली है जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है वहीं कुछ से वापस भी लिया है ।
ias transfer 2025

मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशानिक सेवाओं (IAS Transfer MP) के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है, सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दो IAS अधिकारियों के तबादले किये हैं, कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है और कुछ से वापस लिया गया है।

GAD MP द्वारा जारी आदेश में राज्यपाल के अपर सचिव की जिम्मेदारी से केसी गुप्ता को मुक्त करते हुए उन्हें अपर मुख्य सचिव कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग पदस्थ किया है, वहीं प्रमुख सचिव पर्यावरण एवं पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक एप्को (अतिरिक्त प्रभार) को राज्यपाल के प्रमुख सचिव के रूप में पदस्थ किया है।

इन IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार 

  • आदेश के मुताबिक अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वन विभाग तथा कृषि उत्पादन आयुक्त, मध्यप्रदेश (अतिरिक्त प्रभार) अशोक बर्णवाल को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पर्यावरण विभाग एवं पर्यावरण आयुक्त तथा महानिदेशक, एप्को का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।
  • शासन ने चन्द्रमौली शुक्ला प्रबंध संचालक, एम. पी. इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट इण्डस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड, भोपाल तथा आयुक्त, विमानन (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अपर सचिव, मुख्यमंत्री का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा है।
  • मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल दीपक आर्य को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

अतिरिक्त प्रभार वापस लिए 

  • सामान्य प्रशासन विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि केसी गुप्ता द्वारा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर अमित राठौर प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, वाणिज्यिक कर विभाग तथा प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग / अतिरिक्त प्रभार केवल प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।
  • इसी तरह दीपक आर्य द्वारा कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती उमा महेश्वरी आर ओएसडी  सह-आयुक्त-सह-संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपेथी, मध्यप्रदेश भोपाल तथा कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल कार्यपालन संचालक, पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को), भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

GAD MP का Transfer आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews