Transfer News : राज्य शासन ने पुलिस इंस्पेक्टर्स के तबादले किये, पदस्थापना आदेश जारी, देखें लिस्ट

पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस इंस्पेक्टर्स, कार्यवाहक पुलिस इंस्पेक्टर्स, कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक और सूबेदारों के तबादला आदेश जारी किये है, पीएचक्यू की लिस्ट में 12 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
transfer 2026

transfer

मध्य प्रदेश में तबादलों (MP Police Transfer) का दौर जारी है, राज्य सरकार द्वारा सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के तबादले किये गए थे और आज फिर तबादला आदेश जारी हुए हैं, इस बार पुलिस मुख्यालय भोपाल ने पुलिस इंस्पेक्टर्स की तबादला सूची जारी की है।

PHQ भोपाल ने आज मंगलवार को एक तबादला सूची जारी की है जिसमें 19 अधिकारियों के नाम शामिल हैं इसमें निरीक्षक, कार्यवाहक निरीक्षक, कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक और सूबेदारों के नाम शामिल हैं। पुलिस मुख्यालय ने ट्रांसफर किये गए अधिकारियों को नई  पदस्थापना पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।

इन पुलिस अधिकारियों का तबादला 

  • निरीक्षक गिरीश धुर्वे जिला मऊगंज से जिला मंडला।
  • निरीक्षक चंद्रकला अर्वे जिला देवास से पीटीसी इंदौर।
  • कार्यवाहक निरीक्षक महिमा रघुवंशी अजाक पुलिस मुख्यालय भोपाल से जिला कटनी।
  • कार्यवाहक निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह अजाक शिवपुरी से जिला उज्जैन।
  • कार्यवाहक निरीक्षक अजय कुमार सिंह पीटीएस रीवा से पीटीएस उमरिया।
  • कार्यवाहक निरीक्षक सुनीता भलराय (मंसारे) एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल से जिला खंडवा।
  • कार्यवाहक निरीक्षक सुरेश कुमार कालभोर एससीआरबी पुलिस मुख्यालय भोपाल से जिला हरदा।
  • सूबेदार शशिकला जिला सिवनी से जिला बालाघाट।
  • कार्यवाहक रक्षित निरीक्षक आरती कतिजा पीटीसी भौरी भोपाल से जिला भोपाल शहर।
  • कार्यवाहक निरीक्षक पूजा परिहार जिला राजगढ़ से नारकोटिक्स मुख्यालय भोपाल।
  • सूबेदार सोनू बाजपेयी जिला नीमच से जिला ग्वालियर।
  • निरीक्षक दिनेश भंवर जिला अलीराजपुर से प्रशासन शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल।

पुलिस मुख्यालय का तबादला आदेश 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews