Transfer News : मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में तबादले, DGM, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर स्तर के अधिकारियों को इधर से उधर किया, आदेश जारी

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने आज शुक्रवार 2 मई को 6 डीजीएम और 8 मैनेजर एवं असिस्टेंट मैनेजर के ट्रांसफर आदेश जारी किए हैं।
Transfer

Transfer

Transfer News : मध्य प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है, कर्मचारियों के तबादलों के लिए सरकार ने 1 मई से 30 मई तक का समय निर्धारित करते हुए प्रतिबंध हटा दिया है जबकि अधिकारियों के तबादला आदेश लगातार जारी किये जा रहे हैंइसी क्रम में आज भी तबादला आदेश जारी हुए हैं।

आज मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने यहाँ पदस्थ वरिष्ठ अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है, इस तबादला सूची में 6 डीजीएम और 8 मैनेजर एवं असिस्टेंट मैनेजर के नाम शामिल हैं जिन्हें एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है।

DGM स्तर के 6 अधिकारियों के तबादले 

आदेश के मुताबिक डीजीएम (एचआर) स्तर के 6 अफसरों में नीतू सिंह जीएम सिटी सर्किल भोपाल से एमडी (CZ) भोपाल, शिवांगी पांडे सीजीएम (GR) ग्वालियर को जीएम सिटी सर्किल ग्वालियर, सिमोन डाबी जीएम (O&M ) सर्किल भिंड को जीएम (O&M ) सर्किल नर्मदापुरम, एकता दुबे जीएम (O&M ) सर्किल विदिशा को एमडी (CZ) भोपाल, हिमांशु वासदेव जीएम सिटी सर्किल ग्वालियर को सीजीएम (GR) ग्वालियर और सुपर्णा सिंह एमडी (CZ) भोपाल को सीजीएम (BR) भोपाल ट्रांसफर किया गया।

इन अधिकारियों को इधर से उधर किया 

इसी तरह मैनेजर (HR) सोनल प्रियंका लाकरा को जीएम (O&M ) सर्किल रायसेन को एमडी (CZ) भोपाल, दिशा साहू सीजीएम (BR) भोपाल को जीएम (O&M ) सर्किल रायसेन, प्रियंका अटारिया जीएम (O&M ) सर्किल ग्वालियर को सीजीएम (GR) ग्वालियर और एडिशनल चार्ज-जीएम (O&M ) सर्किल दतिया, लोकेंद्र अंकाले जीएम (O&M ) सर्किल नर्मदापुरम को जीएम (O&M ) सर्किल विदिशा, आदित्य कुमार सिंह सीजीएम (GR) ग्वालियर एवं एडिशनल चार्ज जीएम (O&M ) सर्किल दतिया को जीएम (O&M ) सर्किल ग्वालियर, असिस्टेंट मैनेजर (HR) विनय प्रताप सिंह एमडी (CZ) भोपाल को जीएम सिटी सर्किल भोपाल, प्रिया पटेल शुक्ला सीजीएम (BR) भोपाल (अटैच एरिया स्टोर भोपाल) को एमडी (CZ) भोपाल एवं एडिशनल चार्ज एरिया स्टोर भोपाल और संतोष बंजारे सीजीएम (GR) ग्वालियर को जीएम (O&M ) सर्किल भिंड ट्रांसफर किया गया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews