परिवहन मंत्री पहली बार लेंगे अधिकारियों की क्लास, राजस्व बढ़ाने पर रहेगा जोर

transport-minister-will-take-meeting-on-4-February-

भोपाल। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत पहली बार परिवहन विभाग की बैठक सोमवार 4 फरवरी को भोपाल में लेने जा रहे है। नए परिवहन मंत्री के साथ होने वाली बैठक को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी सक्रिय हो गए है, क्योकि पिछले 15 साल से जो ढर्रा चल रहा था वह विभाग के अधिकारियों के दिमाग से अभी तक नहीं निकल पा रहा है। यही कारण है कि नए परिवहन मंत्री के सामने पहुंचने से पहले विभाग के अधिकारी सभी तैयारी कर जाना चाहते है।

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने दो माह होने को आ चुके है, लेकिन परिवहन मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने अभी तक परिवहन विभाग की बैठक नहीं बुलाई थी। इसके पीछे कारण यह था कि वह इतने समय तक विभाग की कार्यप्रणाली को समझ रहे थे ओर गोपनीय तौर पर जानकारी भी जुटा रहे थे कि आखिर विभाग का कामकाज किस तरह से चल रहा है। राजपूत के पास राजस्व एवं परिवहन विभाग है ऐसे में प्रदेश की माली हालत को सुधारने के लिए राजस्व वसूलने में योगदान देने का मंत्री का भी दायित्व बनता है। परिवहन विभाग के जो राजस्व टारगेट मिला हुआ है उसमें से कितना वसूल किया जा चुका है ओर शेष जो बचा है वह दो माह के अंदर किस तरह से वसूला जा सकेगा इसको लेकर 4 फरवरी को परिवहन मंत्री राजपूत विभाग के आला अधिकारियों से सवाल-जवाब कर सकते है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews