रेल्वे का राखी का तोहफा, अतिरिक्त यातायात एवं प्रतीक्षा सूची क्लियर करने इंटरसिटी एक्सप्रेस में लगेंगे दो अतिरिक्त कोच

mp railway

RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा राखी पर्व के अवसर पर बढ़ते हुए यात्री यातायात एवं प्रतीक्षा सूची को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस में द्वितीय श्रेणी के दो अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से लगाने का निर्णय लिया गया है।

यात्रियों से अपील 
यह अतिरिक्त कोच गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-अधारताल-रानी कमलापति इंटरसिटी एक्सप्रेस में दिनांक 26, 27 एवं 28 अगस्त 2023 को दोनों दिशाओं में प्रारंभिक स्टेशन से गन्तव्य के लिए लगाए जाएंगे। रेल्वे ने अपील की है, यात्रीगण कृपया रेल प्रशासन द्वारा प्रदत्त इस सुविधा का लाभ उठाएं।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews