
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज से दो दिवसीय यूथ महापंचायत आयोजित हो रही है। अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जन्म जयंती पर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा राज्य स्तर पर पहली बार दो दिवसीय यूथ महापंचायत की जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के रविन्द्र भवन में आज सुबह 11.30 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर एवं यूएनईपी के पूर्व ईडी ऐरिक सॉल्हिम विशिष्ट अतिथि होंगे। अध्यक्षता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी।
आज ऐतिहासिक दिन है। अमर हुतात्मा चंद्रशेखर आज़ाद की 116वीं जयंती पर 'यूथ महापंचायत' का आज भोपाल में आयोजन हो रहा है..#Thoughtoftheday #SaturdayThoughts #SaturdayMotivation #YouthMahaPanchayat #MadhyaPradesh pic.twitter.com/blrS0kSsEz
— Office of Shivraj (@OfficeofSSC) July 23, 2022
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

