Scholarship 2020-21 : UGC ने दी बड़ी राहत, स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी

UGC NET RESULT 21-2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल (New Year 2021) में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC ) ने बड़ी राहत दी है।एक बार फिर पोस्ट ग्रेजुएट स्कॉलरशिप स्कीमों (Post Graduate Scholarship Schemes) में आवेदन की अवधि बढ़ाई दी है। इसके तहत शैक्षणिक सत्र 2020-21 (Academic Session 2020-21) के लिए अब 20 जनवरी 2021 तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके साथ ही यूजीसी ने विश्वविद्यालयों (Universities) को निर्देश दिया है कि वे छात्रों (Student) के आवेदन को 31 जनवरी तक सत्यापित कर उपलब्ध कराएं।

यह भी पढ़े… MP College Re-open: इस समय से खुल सकते हैं कॉलेज, UGC की गाइडलाइन जारी

दरअसल, कोरोना काल के चलते विश्वविद्यालय अनुदान आयोग या यूजीसी ने विभिन्न स्कॉलरशिप (UGC Scholarship 2020-21) के लिए आवेदन की तिथी बढ़ा दी है। पहले इन स्कॉलरशिप स्कीमों के लिए आवेदन की तारीख 30 नवंबर 2020 थी। अब इच्छुक उम्मीदवार 20 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं।खास बात ये है कि सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए चलाई जाने वाली इंदिरा गांधी पोस्ट ग्रेजुएट स्काॅलरशिप (Indira Gandhi Post Graduate Scholarship) सहित चार अलग-अलग स्काॅलरशिप स्कीमों के लिए आवेदन तिथि बढाई गई है।

यह भी पढ़े… MP School- नए साल में विशेष योजना शुरु करने की तैयारी में स्कूल शिक्षा विभाग

विभिन्न विश्वविद्यालयों और अन्य उच्च शिक्षा संस्थानों में अडंर-ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस में दाखिला ले चुके योग्य छात्र-छात्राएं और इन स्कॉलरशिप (Scholarship) के लिए अब 20 जनवरी 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, स्टूडेंट्स के अप्लीकेशन का वेरीफिरेशन और रिजेक्शन की स्थिति में अप्लीकेशन का फिर से सबमिशन 30 जनवरी 2021 तक किया जा सकेगा। आवेदन की प्रक्रिया 1 सिंतबर से आरंभ हुई थी।आवेदन करने के इच्छुक छात्र-छात्राएं नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल scholarships.gov.in पर आवेदन करना होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews