
Uma Bharti praised Dr. Mohan Yadav: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को साहसी फैसले लेने वाला मुख्यमंत्री कहा, उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि केन-बेतवा परियोजना का फैसला हो या फिर धार्मिक शहरों में शराब बंदी का फैसला, ये साहसिक फैसले ही है, उन्होंने ख़ुशी जताते हुए कहा कि हम पूर्ण शराब बंदी की तरफ बढ़ रहे हैं, सौरभ शर्मा मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री ने सुझाव देते हुए कहा कि अभी एक केंचुआ पकड़ में आया है, खोदेंगे तो अजगर भी पकड़ आ जायेगा।
उमा भारती ने कहा मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार मानती हूँ कि उन्होंने केन बेतवा परियोजना को हकीकत में बदल दिया है ये विश्व की अकेली ऐसी परियोजना है जो दो नदियों के साथ दो राज्यों को भी जोड़ रही है, इससे एक तीसरी नदी का भी निर्माण हो रहा है,परियोजना पूरी होने पर लाखों किसानों को लाभ होगा।
केन बेतवा आ सकी ये मेरे लिए ख़ुशी की बात
उन्होंने कहा भारत में दो समस्या थी बाढ़ और सूखे की, अटल जी चाहते थे कि नदी से नदी को जोड़ दो दोनों समस्या दूर हो जायेंगी, 2004 में हमारी सरकार चली गई थी उसके बाद उसकी फाइल धूल खा रही थी, उन्होंने कहा 2017 में ही केन बेतवा परियोजना शुरू होने वाली थी लेकिन मामला अटक गया केन बेतवा आ सकी ये मेरे लिए ख़ुशी की बात है, उन्होंने कहा मोहन यादव अपने आप को साबित करेगे की दिल्ली का फैसला सही है।
शराब नीति में परिवर्तन जरूरी
उमा भारती ने कहा शराब नीति की बात सामने आई है, चेक पोस्ट का घोटाला भी सामने आया है मेरा मानना है आबकारी नीति में भी परिवर्तन जरुरी है मैंने 2004 में बोला था चेक पोस्ट को गुजरात पैटर्न पर लाया जाए, सिस्टम ऐसा हो कि आपको डिजिटली सब पता चल सके तो भ्रष्टाचार और घोटाला कैसे होगा?
सौरभ शर्मा मामले में अब अजगरों को बाहर निकालने की अपील
सौरभ शर्मा से जुड़े सवाल पर उमा भारती ने कहा एक अकेले सिपाही के पास से करोड़ो रुपये रहे हैं सौरभ शर्मा तो इस घोटाले में मात्र केंचुआ है उन्होंने कहा मैं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सार्वजनिक रूप से ये अपील करुँगी कि आपने केंचुआ तो निकालही लिया है अब गड्डा खोदते जाओ जिससे अजगर भी पकड़ में आ जाये।
IIT बाबा , मोनालिसा, हर्षा रिछारिया के वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया
महाकुंभ में IIT बाबा , मोनालिसा, हर्षा रिछारिया के सोशल मीडिया में हो रहे वाइरल वीडियो पर उमा भारती ने कहा इस समय सोशल मीडिया मेरा बहुत बड़ा संरक्षक बन गया है, पहले मेरी बात लोगों तक नहीं पहुंच पाती थी अब आसानी से पहुंच जाती है, तो सब चलने दीजिये, कुंभ में हिन्दू मुस्लिम के सवाल पर उन्होंने कहा गंगा किनारे लाखों मुस्लिम रखते है मुस्लिम गंगा नहाते है गंगा हिन्दू मुस्लिम दोनो की है।
[dgv_vimeo_video id=”1049670301″]
"मेरे बाद एमपी शराब में बह गया"
उमा भारती ने शराब नीति को लेकर साधा पूर्व सरकार पर निशाना@umasribharti @DrMohanYadav51 #MadhyaPradesh pic.twitter.com/8EWCdwJktp
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) January 23, 2025
उमा भारती ने की सीएम डॉ. मोहन यादव की जमकर तारीफ
उमा बोलीं, "साबित करेंगे कि वे सही चॉइस थे"@umasribharti @DrMohanYadav51 #MadhyaPradesh pic.twitter.com/TWA1bo3Hes
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) January 23, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

