उमा भारती ने की सिंधिया की तारीफ, कहा- “हमारा संबंध आत्मीयता एवं सम्मान का है, मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है”

Uma Bharti Jyotiraditya Scindia

Uma Bharti praised Jyotiraditya Scindia :  लोकसभा चुनाव की तैयारियां गति पकड़ रही हैं, भाजपा नेता अपने अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर रैलियां कर रहे हैं मतदाताओं को भरोसा दिला रहे हैं कि एक बार फिर मोदी सरकार बनाओगे तो विकास की गति और बढ़ेगी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी ने उनकी परंपरागत सीट गुना से टिकट दिया है जहाँ वे मतदाता से उन्हें इस बार भारी बहुमत से जिताने की अपील कर रहे हैं।

चुनाव सभाओं में सिंधिया जनता को याद दिला रहे पारिवारिक सम्बन्ध 

गुना शिवपुरी सीट सिंधिया परिवार की पारंपरिक सीट है , यहाँ से उनकी दादी राजमाता विजयाराजे सिंधिया, पिता माधव राव सिंधिया कई बार चुनाव जीते हैं, ज्योतिरादित्य भी केवल पिछला एक चुनाव हारे हैं और शेष सभी चुनाव उन्होंने जीते, इस बार फिर वे चुनाव मैदान में है और अपने भाषणों में अपनी दादी, पिता और परिवार के सम्बन्ध की बात कर रहे हैं, इसी दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की दादी का भी जिक्र किया।

 सिंधिया ने अपनी दादी और पूर्व CM उमा भारती के सम्बन्धों को किया याद  

उमा भारती ने अपनी दादी का जिक्र किये जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा –  मेरे अति प्रिय ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना-शिवपुरी लोकसभा के चुनाव में एक सभा में भाषण देते हुए मेरी एवं अपनी दादी के संबंधों का जिक्र किया है। ज्योतिरादित्य की दादी और मेरी अम्मा ने मुझे 8 साल की उम्र में दमोह मध्य प्रदेश में प्रवचन करते हुए सुना और फिर तो उनके जीवन की अंतिम सांस तक मेरे और उनके संबंधों की अटूट डोर बंधी रही। मैं सच में उनकी पांचवी और सबसे प्रिय बेटी हो गई थी।

उमा ने X पर लिखा- मेरा आशीर्वाद उनके साथ है, उनका भविष्य उज्जवल है।

उमा भारती ने आगे लिखा –  “चिरंजीवी ज्योतिरादित्य के साथ मेरा संबंध बहुत गहरा, आत्मीयता का एवं सम्मान का है, मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ रहता है। अम्मा ने ही कांग्रेस को ध्वस्त करके जनसंघ और फिर भाजपा को मध्य प्रदेश में मजबूती से जमाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेरी हमेशा से इच्छा थी कि ज्योतिरादित्य भाजपा में आ जायें, मेरी वह इच्छा पूरी हो चुकी है। मेरा आशीर्वाद उनके साथ है तथा उनका भविष्य उज्जवल है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews