शराबबंदी पर उमा भारती की तकरार, 17 के बाद आर या पार

um bharti

Uma Bharti on prohibition : पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार शराबबंदी को लेकर ट्वीट किया है। उन्होने कहा है कि सरकार की नई संशोधित शराब नीति जनवरी में घोषित होकर अप्रैल से लागू हो जायेगी, वे उस नीति की प्रतीक्षा में हैं। इसी के साथ उन्होने कहा है कि 17 जनवरी के बाद आर-पार की लड़ाई हो सकती है।

उमा भारती ने अपने छह ट्वीट में कहा है कि ‘जब 8 तारीख़ पूर्णिमा को भोपाल छोड़ा तो जैसा सोचा था उसमें आवास व्यवस्था में कुछ संशोधन करना पड़ा। क्यूँकि मेरी देखरेख में लगी पुलिस और प्रशासन को मेरी वजह से बहुत असुविधा होने लगी थी। आज से तीन दिन तक अपने आवास भोपाल में रहूँगी। कुछ ज़रूरी मेडिकल चेकअप होने हैं । कोरोना के दोनों वेव्स में कोरोनाग्रस्त होने के कारण बहुत जोर से शुगर और बीपी हो गए हैं। इस बीच के प्रवास में थोड़ी लापरवाही हुई हैं। आज से तीन दिन तक अपने आवास भोपाल में रहूँगी । इसलिए 3 दिन में चेकअप हो जाने के बाद पुनः भ्रमण पर निकलूँगी एवं आपको बताती रहूँगी की मैं कहा हूँ।’

आगे उन्होने कहा है कि ‘अभी तक के भ्रमण से यह बात साफ़ हो गई, पूरे प्रदेश की जनता को शराब के ख़िलाफ़ करने के लिए किसी आन्दोलन या अभियान की ज़रूरत नहीं हैं पूरे प्रदेश के लोग शराब के ख़िलाफ़ हैं। अब तो शराब पर हमारे सरकार की नई संशोधित शराब नीति जो की जनवरी में घोषित होकर अप्रैल से लागू हो जायेगी, उसी नीति की प्रतीक्षा हैं। मैं आशान्वित भी हूँ, आशंकित भी हूँ और जैसा की पहले से ही तय है की 17 जनवरी के बाद आर या पार की लड़ाई भी हो सकती हैं।’ बता दें कि कुछ दिन पहले भी उमा भारती ने नशाबंदी को लेकर सरकार पर निशाना साधा था। अब उन्होने घोषणा कर दी है कि जनवरी में शराब नीति आने के बाद इसे लेकर वो अपना रूख साफ करेंगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews