सागर के सरकारी अस्पताल में मासूम की आंखों में कफ सिरप डाला, उमंग सिंघार बोले “मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद”

इस घटना को लेकर कांग्रेस ने सरकार को निशाने पर लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली का खामियाजा गरीब परिवारों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Umang Singhar

Umang Singhar

उमंग सिंघार ने सागर जिले के बंडा के सरकारी अस्पताल में चिकित्सीय लापरवाही के मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। बच्चे की आंखों मे खांसी का सिरप डालने की घटना पर उन्होंने आरोप लगाया कि मध्यप्रदेश में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो चुकी है और गरीब मरीजों को इलाज के बजाय लापरवाही का सामना करना पड़ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि उन्हें अपने पारिवारिक विकास से फुर्सत मिल गई हो तो अब प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।

क्या है मामला

ये मामला सागर जिले के बंडा के सरकारी अस्पताल का है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 19 महीने के एक बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था। परिजनों का आरोप है कि उपचार के दौरान बच्चे की आंखों में आई ड्रॉप की जगह खांसी की सिरप डाल दिया गया। इसके बाद बच्चे की आंखों में गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। परिजनों ने इसे गंभीर चिकित्सीय लापरवाही बताते हुए जिम्मेदार स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू करने की बात कही है।

उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा

उमंग सिंघार ने इस मामले पर कहा है कि प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में 19 महीने के एक मासूम बच्चे की आँखों में खांसी कीeसिरप डाल दिए जाने से बच्चे की दोनों आँखों की रोशनी हमेशा के लिए चली गई। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पूंजीपतियों की सरकार है, इन्हें बर्बाद होते सरकारी अस्पतालों की कोई सुध नहीं है क्योंकि यहां इलाज कराने वाले गरीब लोग होते हैं, उद्योगपति नहीं। उन्होंने कहा है कि गरीब की जिंदगी भी उतनी ही कीमती है। गरीब इलाज के भरोसे सरकारी अस्पताल जाता है, लेकिन उसे इलाज के बजाय लापरवाही मिल रही है। उन्होंने सरकार से इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews