
Umang Singhar
आज 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है आज के दिन पूरी दुनिया में लोग योग के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित करते हैं और शरीर को स्वस्थ्य रखने का सन्देश देते हैं, देश के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी इस मौके पर सरकारी स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए, जिसमें सरकार के मंत्रियों, सामाजिक संस्थाओं, स्कूली बच्चों आदि ने भाग लिया और योग को नियमित जीवन में उतारने का सन्देश दिया।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भोपाल में अटल पथ पर आयोजित “योग संगम” कार्यक्रम में योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा स्वस्थ जीवन, शांत मन एवं निरोगी शरीर के लिए सभी को योग को दिनचर्या का अटूट हिस्सा बनाना चाहिए। योग से मन शांत होता है, शांति से संतोष आता है, संतोष से हम अहिंसा की ओर बढ़ते हैं और अहिंसा से हम अपनी मूल अवधारणा “वसुधैव कुटुम्बकम्” के संकल्प को साकार करते हैं।
कांग्रेस ने योग के सार्वजनिक प्रदर्शन को दिखावा कहा
खास बात ये रही कि योग के कार्यक्रमों के आयोजन में या फिर सम्मिलित होने में अन्य राजनीतिक दलों और उनके नेताओं की रुचि दिखाई नहीं दी, मीडिया ने जब नेता प्रतिपक्ष उमं सिंघार से इस विषय में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति योग करता है लेकिन जरूरी नहीं है कि सार्वजानिक रूप से इसका बखान किया जाये, दिखावा किया जाये, उन्होंने कहा कि ये व्यक्तिगत मामला है स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है, मैं भी करके ही यहाँ आया हूँ।
कांग्रेस बोली- न बजट न विशेषज्ञ, कैसे सिखायेंगे योग
उमंग सिंघार ने कहा कि योग दिवस को लेकर सरकार के पास बजट नहीं है और ना ही विशेषज्ञ हैं लेकिन जब सरकार के मंत्रियों को योग करना होता है तो कर लेते हैं अपनी ब्रांडिंग कर लेते हैं, लेकिन सरकार ये स्पष्ट करे कि बिना साधन के वे कैसे जनता को योग सिखाएगी।
योग, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम करने पर उमंग सिंघार का तंज
उमंग सिंघार ने तंज कसते हुए कहा कि लगता है सरकार के मंत्री अधिकारी और पूरी सरकार, भ्रष्टाचार और ट्रांसफर में योग कर रही है, ध्यान लगा है ट्रांसफर लिस्ट बनाने में, प्राणायाम, अनुलोम विलोम कर रहे हैं किसके पैसे आ रहे किसके जा रहे इसका योग हो रहा है, उन्होंने कहा कि सरकार इसपर से ध्यान हटाये और जनता को योग सिखाये।
[dgv_vimeo_video id=”1095209297″]
[dgv_vimeo_video id=”1095209373″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

