
Union Home Minister Amit Shah in Bhopal on 26 July : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 जुलाई को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। अमित शाह नई दिल्ली से शाम 7.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। रात्रि 8 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल होंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रात्रि 11.35 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय से होटल ताज पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे। अमित शाह 27 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे होटल ताज से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचकर नई दिल्ली रवाना होंगे।
