शराब के नशे में युवती का बीच सड़क गदर, दर्शक बनी पुलिस ताकती रही इधर-उधर, VIDEO वायरल

शराब के नशे में युवती का बीच सड़क गदर, दर्शक बनी पुलिस ताकती रही इधर-उधर, VIDEO वायरल

BHOPAL NEWS : भोपाल के शाहपुरा इलाके के त्रिलंगा में शुक्रवार देर शाम एक युवती ने जमकर हंगामा किया, दरअसल युवती शराब के नशे में थी, अचानक युवती ने सड़क पर चिल्लाना शुरू कर दिया, युवती आते -जाते लोगों को गालियां दे रही थी, हंगामा कर रही युवती के साथ उसका एक दोस्त भी मौजूद था जो उसे लगातार मोटरसाइकिल पर बैठाने और मौके से ले जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन युवती उसके काबू में ही नहीं आ रही थी, इसी बीच पुलिस को सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंची।

पुलिस को भी युवती ने दी गालियां 

पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाइश देते हुए मौके से चले जाने के लिए कहा लेकिन युवती नशे की हालत में पुलिस से ही उलझ गई, दरअसल महिला पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद न होने के चलते पुलिस कर्मी युवती को रोक नहीं पा रहे थे, इसी बीच लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस युवती को समझाने की लगातार कोशिश करती रही लेकिन नशे में धुत युवती पुलिस वालों को जमकर गालियां बकती रही, शराब के नशे में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा देर तक चलता रहा, इसी दौरान किसी ने युवती के हंगामे का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वही कुछ देर बाद युवक जैसे तैसे उसे समझा कर साथ ले गया।

युवती के हंगामे के वीडियो 

[dgv_vimeo_video id=”860248963″]

[dgv_vimeo_video id=”860250310″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews