बीजेपी प्रदेश प्रभारी के बयान पर बवाल! सिंधिया समर्थक मंत्रियों को बताया विभीषण

बीजेपी प्रदेश प्रभारी के बयान पर बवाल! सिंधिया समर्थक मंत्रियों को बताया विभीषण

Muralidhar Rao called Scindia supporters Vibhishan : बीजेपी के मध्य प्रदेश के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव के एक बयान पर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल उन्होंने सार्वजनिक मंच से सिंधिया समर्थकों को विभीषण बता दिया और कहा कि लंका से विभीषण आ गए हैं,अब वहां बचा ही क्या है!

सिंधिया समर्थकों को बताया विभीषण

मौका था राधौगढ़ में बूथ त्रिदेव सम्मेलन का और इस अवसर पर उसमें शिरकत करने के लिए बीजेपी के मध्य प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव पहुंचे। उस समय मंच पर सिंधिया समर्थक दो मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और महेंद्र सिंह सिसोदिया भी मौजूद थे। बीजेपी के संगठन और सत्ता की तारीफ करते हुए मुरलीधर राव अचानक कह गए कि कांग्रेस में बचा ही क्या है। कांग्रेस की तुलना लंका से करते हुए उन्होंने कहा कि अब विभीषण यहां आ गए हैं अब वहां सब कुछ खत्म है। उन्होंने सिंधिया समर्थकों से भी इस सवाल का जवाब चाहा तो खिसियाते हुए महेंद्र सिंह सिसोदिया बोले कि हम तो राम के सेवक हैं।

पहले भी रहे विवादों में

मुरलीधर राव पहले भी अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं और ब्राह्मण और बनियों को लेकर दिया गया उनका बयान पार्टी के लिए मुसीबत का सबब बन गया था। ऐसे समय में जब सिंधिया समर्थक अपनी कार्यशैली को लेकर अक्सर सरकार के लिए मुसीबत खड़ी करते रहे हैं और अभी भी बीजेपी की कार्यशैली से इतर चल रहे हैं, बीजेपी के महासचिव का यह बयान कहीं ना कहीं यह जरूर बताता है कि बीजेपी और सिंधिया समर्थकों में तालमेल की कमी अभी भी महसूस की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”772720503″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews