वंदे भारत मिशन: भोपाल की जगह अब इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगे 276 यात्री

वंदे भारत मिशन: भोपाल की जगह अब इंदौर एयरपोर्ट पर उतरेंगे 276 यात्री

भोपाल।

प्रदेश में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना काल के बीच अन्य राज्यों के फंसे लोगों को उनके गृह राज्य भेजने का कार्य जारी है। वहीँ केंद्र सरकार के वंदे भारत मिशन योजना के तहत विदेशों में भी फंसे भारतीय लोगों को घर वापस लाने का काम राज्य सरकार कर रही है। इसी बीच प्रदेश की राजधानी से एक खबर सामने आई है। जहाँ विदेश में रह रहे भारतीय मूल के यात्री अभी राजाभोज एयरपोर्ट नहीं आएंगे। ये सारे यात्री राजाभोज एयरपोर्ट की जगह अब देवी अहिल्याबाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे।

दरअसल बुधवार को ही तकरीबन 276 यात्रियों को राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट आना था। जिसके बाद अब इंदौर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए उतरने की सुविधा की गई है। बता दें कि कुवैत से भारतीयों को लेकर कुवैत एयरलाइंस की तीन विशेष फ्लाइट इंदौर आएंगी। जिसके बाद वंदे भारत मिशन योजना के तहत तुर्की, कुवैत और ईरान में फंसे लोगों को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा। वहीँ इससे पहले फ्लाइट भोपाल में उतरने वाली थी। लेकिन अब इसे इंदौर डाइवर्ट किया गया है। इंदौर एयरपोर्ट पर एस्केलेटर, लिफ्ट, एयरोब्रिड्स के साथ साथ इन यात्रियों के जांच के लिए भी विशेष व्यवस्था है ।

वहीँ इंदौर एयरपोर्ट पर उतरने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग के साथ साथ उनके विशेष जांच किये जायेंगे। वहीँ घर वापस लौटे लोगों को होम क्वारंटाइन किया जायेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews