नमो नवमतदाता सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए वीडी शर्मा, मध्य प्रदेश के युवाओं से किया आह्वान

Sammelan

Namo Nav Matdata Sammelan : राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फर्स्ट टाइम वोटर्स के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होने देश के युवाओं से अपील की कि वे बताएं… बीजेपी का घोषणा पत्र कैसा हो। उन्होने NaMo App के माध्यम से अपना सुझाव भेजने और विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में मदद करने का आह्वान किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भोपाल के हिंदी भवन में ‘नमो नवमतदाता सम्मेलन’ में वर्चुअली शामिल हुए।

नमो नवमतदाता सम्मेलन में वर्चुअली शामिल हुए वीडी शर्मा

कार्यक्रम के बाद वीडी शर्मा ने कहा कि ‘भारत के प्रधानमंत्री दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी ने भारत के आज करोड़ो नव मतदाताओं को नमो मतदाता सम्मेलन में आज संवाद किया है। प्रधानमंत्री जी ने कहा है कि नए भारत के निर्माण में देश के इन नौजवानों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है। नये आईडियाज नये इनोवेशंस नई सोच के साथ उन्होने देश के युवाओं से आह्वान किया है। भारतीय जनता पार्टी के आगामी आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में हमारे संकल्प पत्र के लिए भी नौजवान अपने आईडियाज सुझाव और उन पर हम बैठ कर युवाओ के संवाद भी करेंगे। उनमें से आए हुए सुझावों को खासतौर पर युवाओं के बारे में भी देश के बारे में भी हम क्या भूमिका निभाए…. यह आज माननीय प्रधानमंत्री जी ने आह्वान किया है।’

युवाओं से किया आह्वान

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मैं भी मध्य प्रदेश के युवाओं से आह्वान करता हूं कि आप 2024 के आने वाले लोकसभा चुनाव की दृष्टि से नमो ऐप पर भारतीय जनता पार्टी के हमारे संगठन ऐप पर, आप आकर भारतीय जनता पार्टी को सुझाव दें। हमारा सौभाग्य है कि आज एक करोड़ के लगभग नए मतदाता जो 18 साल से 30 साल की उम्र के है उनसे संवाद माननीय प्रधानमंत्री ने किया है। इसी के साथ उन्होने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी गांव चलो अभियान कर रही हैं। इस दौरान पार्टी के नेता, कार्यकर्ता. मंत्री सभी गांव पहुंचकर वहां रुकेंगे और उनकी परेशानियां जानेंगे, संवाद करेंगे, मुलाकात करेंगे। इस तरह बीजेपी आने वाले चुनाव के लिए व्यापक तैयारियों में जुटी है।

[dgv_vimeo_video id=”906286674″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews