कोरोना से निपटने के लिये वीडी शर्मा ने की यह बड़ी घोषणा

कोरोना से निपटने के लिये वीडी शर्मा ने की यह बड़ी घोषणा

भोपाल। पूरा विश्व,देश और प्रदेश जहां कोरोना महामारी से पीड़ित है वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन कर दिया गया है। इसके चलते कई ऐसे लोगों के सामने जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है जो रोज कमाते रोज खाते थे या या फिर जो रोज खाने के लिए दूसरों के सहारे पर थे। ऐसी स्थिति में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने एक बड़ा निर्णय मानवीय हित में लिया है ।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ऐलान किया है कि पार्टी पूरे प्रदेश के अंदर 25 लाख ऐसे लोगों को भोजन मुहैया कराएगी जो भोजन के लिए निराश्रित हैं। पार्टी ने निर्णय लिया है कि वह यह काम अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से करेगी और प्रत्येक मंडल में ढाई हजार और पूरे प्रदेश में 25 लाख लोगों को इसका हितग्राही बनाया जाएगा। दरअसल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रताप नड्डा ने भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक दायित्व को ध्यान में रखते हुए देशव्यापी अभियान चलाया है जिसके अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा भी यह काम मध्यप्रदेश में करने जा रहे हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews