
Madhya Pradesh News : राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा में रैड कार्पेट बिछाने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि वो रेड कारपेट कल्चर के ही हैं पदयात्रा तो केवल दिखावा है। हकीकत में कल्चर तो उनका रेड कारपेट कल्चर ही है।
गाँधी परिवार ने हमेशा की बाबा साहब की उपेक्षा
उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर को गांधी परिवार ने किस प्रकार से अपमानित किया और किस प्रकार से उनको इस देश के अंदर रोकने का प्रयास किया गया यह पूरा देश जानता है। राहुल गांधी बाबा साहब की जन्मस्थली पहुंचकर केवल दिखावा कर रहे हैं। बाबा साहब अंबेडकर के महू के अंदर उस भूमि पर आप गए। जो भूमि त्याग बलिदान और तपस्या की भूमि है। जिस भूमि के अंदर अपना जीवन समर्पित करके इस भारत के संविधान का निर्माण करने वाले बाबा साहब, एक गरीब से गरीब परिवार का व्यक्ति और राहुल गांधी जी आपके मन के अंदर तो कॉर्पोरेट कल्चर है।
[dgv_vimeo_video id=”775455960″]
धर्मांतरण पर सरकार करेगी कड़ी कार्रवाई
भोपाल में धर्मांतरण के मामले पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा बोले ने कहा कि धर्मांतरण के मामले आज भोपाल में भी एक निकल कर आया है। उस घटना पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई सरकार हमारी करेगी। जबलपुर के अंदर जो बिशप जिनको पकड़ा गया। वहीं दमोह के अंदर भी कई प्रकार की घटनाएं हो रही है। बैतूल में भी इस प्रकार की घटना करने का लोगों ने प्रयास किया। ऐसे लोग मध्य प्रदेश के अंदर अब नहीं बचेंगे कोई भी धर्मांतरण कि अगर इस प्रकार की गतिविधि चलाने का कोई प्रयास करेगा तो उनको जेल भेजा जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”775456409″]
