लव जिहाद के शिकार युवक की हिंदू धर्म में घरवापसी, विश्वास सारंग ने कहा “लव जिहाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसे लोगों के खिलाफ मुहिम जारी”

दो साल पहले शुभम को प्रेमजाल में फंसाकर जबरन इस्लाम धर्म स्वीकार करवाया गया था और अमन खान नाम दिया गया था। मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना, परिवार को धमकियों और झूठे मामलों में फंसाने के बाद पीड़ित ने मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से मदद मांगी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सारंग ने घरवापसी की व्यवस्था कराई और आरोपियों पर एफआईआर भी दर्ज हुई है।
Shubham Goswami

Vishvas Sarang

भोपाल में सहकारिता खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के हस्तक्षेप से लव जिहाद का शिकार बन मुस्लिम धर्म अपनाने वाले एक युवक की हिंदू धर्म में घरवापसी कराई गई। सोमवार को राजधानी के गुफा मंदिर में शास्त्रानुसार उसे हिंदू  धर्म में लौटाया गया। युवक का नाम शुभम गोस्वामी है जिसे दो साल पहले प्रेम जाल में फंसाकर अमन खान बनाया गया और फिर जबरन इस्लाम कबूल करवाया गया था।

इस मौके पर विश्वास सारंग ने कहा कि लवजिहाद के खिलाफ प्रदेश सरकार कड़ी मुहिम चला रही है और इसे लेकर कानून भी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि लवजिहाद को किसी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के साथ उन्होंने बताया कि इस प्रकार के प्रकरणों में सरकार पीड़ितों की कानूनी सहायता भी कर रही है।

शुभम गोस्वामी को डरा-धमकाकर बनाया अमन

शुभम गोस्वामी ने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि करीब दो साल पहले एक मुस्लिम लड़की के साथ प्रेम संबंध में आने के बाद उसके परिवार ने दबाव डालकर उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया। उसे शुभम से अमन खान बना दिया गया। उसने बताया कि उसे 180 दिन तक जमात में रखा गया, गौमांस खाने के लिए मजबूर किया गया और हिंदू धर्म छोड़ने के लिए तरह-तरह के मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना दी गई। इतना ही नहीं, उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गईं। युवक ने बताया कि जब वह इस्लाम छोड़कर वापस हिन्दू धर्म में लौटना चाहता था तो षड्यंत्र रचकर उसे करीब 5 महीने जेल भी भिजवा दिया गया था।

विश्वास सारंग की पहल पर शुभम की हिंदू धर्म में वापसी

पीड़ित शुभम गोस्वामी कुछ दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग के जनदर्शन कार्यक्रम में पहुंचकर आपबीती बताई। इसके बाद विश्वास सारंग ने मामला संज्ञान में लिया। अब न सिर्फ युवक की शास्त्रानुसार घरवापसी करवाई गई है, बल्कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी हुई है। इस मामले में तीनों मुख्य आरोपी अभी जेल में हैं और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी है।

विश्वास सारंग ने कहा ‘लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’

सोमवार को भोपाल के गुफा मंदिर में पंडितों व पुजारियों के निर्देशन में विधि विधान के साथ शुभम गोस्वामी का शुद्धिकरण किया गया और उसे पुनः हिन्दू धर्म में शामिल किया गया। इस दौरान मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहे। शुभम की घरवापसी के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि लव जिहाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ मुहिम चला रहे हैं। ऐसे हर मामले में पीड़ितों को कानूनी, सामाजिक और धार्मिक रूप से पूरी सहायता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे प्रकरण सामने आने पर तुरंत कार्रवाई होगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews