BJP नेत्री का वनकर्मी से गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

BJP नेत्री का वनकर्मी से गाली-गलौज करते हुए वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

सिंगरौली।

बीते दिनों इंदौर से भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी का एक गाली-गलौच से भरा ऑडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें पद से हटा दिया था। अभी ये मामला शांत हुआ भी नही था कि अब सोशल मीडिया पर एक और भाजपा नेत्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो वनकर्मी से गाली-गलौच करती हुई नजर आ रही है।

वीडियो मंगलवार का सिंगरौली जिले का है, जिसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्चना वियार वनकर्मी से बदसलूकी करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। बताया जा रहा है कि वनकर्मी ने अवैध परिवहन की आशंका पर जांच के लिए रेत से भरे ट्रेक्टर को रोका था। ट्रैक्टर को रोके जाने पर चालक ने भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्चना वियार फोनकर जानकारी दी। थोडी देर बाद अर्चना मौके पर पहुंची और वनकर्मी को जूते चप्पलों से पीटने की धमकी देते हुए गाली गलौज करना शुरु कर दी।इस दौरान किसी ने उनका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वही वीडियो के वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews