1 जून से Unlock हुआ भोपाल, दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचे विश्वास सारंग

bhopal news

bhopal minister vishwas sarang

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दो जून की रोटी के लिए एक जून से भोपाल (Bhopal) में सामान्य गतिविधियां शुरू हो गई है। लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन करवाने पुलिस (Police), रेवेन्यू (Revenue) और नगर निगम (Nagar Nigam) की टीम पूरे शहर में घूम रही है। यह कोविड सेफ्टी टीम (Corona Safety Team) हर दुकान पर नजर रखेगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर स्पॉट फाइन करेगी।

भूपेन्द्र सिंह के सख्त निर्देश – ऐसा ना करने वाले ठेकेदारों का ठेका करें निरस्त

अनलॉक हुए भोपाल में दुकानों का निरीक्षण करने प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग न्यू मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का लोगों से आग्रह किया। उन्होने कहा कि हम यह सुनिश्चित करें कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी तो चले ही चले साथ ही हमारा परिवार और हम संक्रमण से बचा रहे।

इन बातों का ध्यान रखने की अपील
घर से निकलने के बाद शासन के नियमों का पालन करें।
कलेक्टर गाइड लाइन के अनुसार ही अपनी दुकान खोलें।
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाएं।
पुलिस के पूछताछ करने पर वाहन रोके और अपना आई कार्ड जरूर दिखाएं।
एक जगह पर 6 लोग से ज्यादा लोग जमा न हों।
नियमों का पालन नहीं करने पर जुर्माना देना होगा।

बता दें कि अनलॉक के बाद आज सुबह से ही बाजार खुलने लग गए थे। फिलहाल अभी किराना, दवाई, हार्डवेयर, स्टेशनरी की दुकानों के साथ टेक अवे फैसिलिटी के लिए रेस्टोरेंट्स को खुलने की अनुमति है। धीरे धीरे सेगमेंट वाइस शहर का पूरा बाज़ार खुलेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews