कंगना मामले पर विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी को घेरा, कहा- “अफजल से सहानुभूति, कंगना से नहीं”

कंगना मामले पर विश्वास सारंग ने सोनिया गांधी को घेरा, कहा- “अफजल से सहानुभूति, कंगना से नहीं”

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कंगना रनौत मामले में सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की चुप्पी को लेकर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (vishwas sarang) ने बड़ा बयान दिया है। इस मामले में सोनिया की चुप्पी पर बोलते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि इनको अफ़ज़ल गुरु से सहनुभूति है लेकिन महिला के मामले में चुप हैं। बाला साहब ठाकरे और बाबा साहब की आत्मा आज बहुत दुखी होगी। उन्होंने कहा की उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र में तालिबानी राज चला रहे हैं।

वहीं ऑक्सीजन की कमी के सवाल को टालते हुए सारंग ने कहा की प्रदेश में ऑक्सीजन की कहीं कोई कमी नहीं आई है। महाराष्ट्र के सीएम से बात हुई और ओर दोनों राज्यो के बीच समन्वय बन गया है। सारंग ने कहा कि ऑक्सीजन कम्पनी के मैनजमेंट से लगातार बातचीत चल रही है और जरूरत पड़ने पर गुजरात और यूपी से भी ऑक्सीजन की सप्लाई ली जाएगी, लेकिन प्रदेश में ऑक्सीजन की दिक्कत नहीं आएगी। वहीं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रदेश के पीएम आवासों का ऑनलाइन लोकार्पण किए जाने को लेकर मंत्री सारंग ने कहा कि काँग्रेस के समय क्या था और आज क्या है सब जानते हैं। मोदी सरकार ने गरीब की हर स्तर पर चिंता की है, पक्के मकान हमारी सरकार ने उपलब्ध कराए हैं। वहीं दिग्विजय सिंह को सीडब्ल्यूसीसी में दुबारा जगह मिलने पर उन्होने कहा कि जो गांधी परिवार की गुलामी करेगा उसे सम्मान मिलेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews