Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, 24 के बाद लगेगी झमाझम झड़ी

Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, 24 के बाद लगेगी झमाझम झड़ी

भोपाल।

अन्य राज्यों में जहां झमाझम बारिश हो रही है और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है वही एमपी (mp) में मानसून की रफ्तार एक बार फिर धीमी पड़ गई है।मौसम विभाग (weather department) की माने तो मानसून (monsoon) द्रोणिका वर्तमान में मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है, जिसके कारण लगातार और अच्छी बरसात के लिए बंगाल की खाड़ी या अरब सागर में किसी चक्रवात के बनने तक इंतजार करना पड़ेगा, जो संभवत 24 जुलाई के आस-पास बनेगा।

मौसम विभाग के अनुसार अंचल से होकर ट्रफ लाइन गुजर रही है। ग्वालियर और सागर के ऊपर चक्रवात बना हुआ है। इस कारण शुक्रवार और शनिवार को भी हल्की बारिश की आस है। तेज बारिश के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है, क्याेंकि अभी अरब सागर ब्रांच से नमी आ रही है, जबकी वर्तमान में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई भी मानसूनी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इससे लगातार अच्छी बरसात की संभावना नहीं है।हालांकि 24 जुलाई के आस-पास बंगाल की खाड़ी में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बनने की संभावना है। इसके सक्रिय होने बाद ही प्रदेश में लगातार अच्छी बारिश हो सकती है।

मौसम की जानकारी देने वाली संस्था स्काइमेट के अनुसार, मानसून की अक्षीय रेखा इस समय जैसलमर, अजमेर, ग्वालियर, सतना, डाल्टनगंज, दिघा होते हुए बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्सों तक बनी हुई है। दक्षिणी झारखंड और इससे सटे मध्य प्रदेश पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। दक्षिणी उत्तरी प्रदेश पर भी एक चक्रवाती सिस्टम बना हुआ है।

इन जिलों में बारिश के आसार
वातावरण में नमी के चलते मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भी गरज चमक के साथ पांच संभागों में बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने शहडोल, इंदौर,चंबल, होशंगबादा और उज्जैन संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है।

इन जिलों में अच्छी बारिश का इंतजार
जून में जहां भोपाल समेत कई जिलों में बारिश अच्छी हुई है लेकिन वर्तमान में प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, शिवपुरी, श्योपुर, टीकमगढ़, जबलपुर, छतरपुर, मंदसौर और आलीराजपुर में सामान्य से कम बरसात हुई है। इससे किसान चिंतित है। अच्छी बारिश का किसानों का बेसब्री से इंतजार है।

बीते 24 घंटे में बारिश का रिकॉर्ड

Rain DT 17.07.2020
(Past 24 hrs)
Khandwa 25.0
Seoni 23.4
Dhar 13.3
Hishangabad 9.4
Ratlam 5.0
Bhopal 2.1
Indore 3.2
Gwalior 1.3
Ujjain trace
Malanjkhand 1.4
Guna 0.6
Raisen 1.2

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews