कैबिनेट मंत्री बनते ही क्या बोले सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह, देखें वीडियो

बस

भोपाल।

शिवराज कैबिनेट में शामिल होने के बाद सिंधिया समर्थक गोविंद सिंह का बड़ा बयान सामने आया है।कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह का कहना है कि केबिनेट की बैठक रखी गई है उसमें जो निर्णय होगा उसका पालन करेंगे ।अभी कोरोना संकट सबसे बड़ा संकट है और सम्भवना है कि केबिनेट में इसी को लेकर चर्चा होगी।

आगे गोविंद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज के पांच पांडव मिलकर अब कोरोना के खिलाफ लड़ेंगे और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित कराएंगे।वही विभाग के सवाल को लेकर कहा कि जो भी विभाग मिलेगा उसके तहत काम किया जाएगा। हमारी पहली प्राथमिकता कोरोना से लड़ाई लड़ना है। वही शपथ से पहले गोविंद सिंह ने कहा था कि कांग्रेस में किसी को तवज्जो नही दी जाती थी, बीजेपी में सबकी सुनी जाती है। सुत्रों की माने तो फिलहाल विभागों का बंटवारा नही होगा, हालांकि सभी मंत्रियों को दो दो संभागों की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

वही मंत्री बने कमल पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केंद्रीय नेतृत्व ने जो विश्वास मुझ पर किया है उस अपेक्षा पर हम खरे उतरे इसकी में कामना करता हूं। हमे भगवान शक्ति दे कि हम कोरोना को हराये हमारी पहली प्राथमिकता कोरोना को समाप्त करना है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews