सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले शिवराज

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर क्या बोले शिवराज

सीहोर। अनुराग शर्मा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट कराने का स्वागत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फैसला आने के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि इस आदेश के बाद नई सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। यह सुप्रीम कोर्ट ही नहीं जनता का फैसला है और एमपी में गरीबों की जीत हुई है। उन्होने कहा कि आज सत्य की जीत है और ये अल्पमत की सरकार है। शिवराज ने भरोसा जताया कि फ्लोर टेस्ट में कमलनाथ सरकार पराजित होगी, भाजपा का किला मजबूत है, सभी एकजुट हैं।

इस मौके पर शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र का मज़ाक बना कर रख दिया था। वल्लभ भवन को दलालों के अड्डा बना दिया था। शराब माफिया, रेत और परिवहन माफिया हावी हो रहे थे और प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई थी।

शिवराज ने कहा कि प्रदेश की करोड़ों करोड़ जनता की दुआएं और आशीर्वाद आज हमारे साथ है। कल फ्लोर टेस्ट में इस कांग्रेस की सरकार की पराजय होगी और नई सरकार बनने का रास्ता साफ होगा। हम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय का शीश झुकाकर स्वागत करते हैं। कल दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो जाएगा।अल्पमत की सरकार प्रदेश में नियुक्तियाँ और तबादले कर रही है। प्रशासनिक अराजकता की भी अति हो गई थी। आज ऐसे ही अन्याय की पराजय हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews