10 अगस्त को थम जाएंगे वाहनों के पहिये, हड़ताल पर रहेंगे ट्रांसपोर्टर्स

10 अगस्त को थम जाएंगे वाहनों के पहिये, हड़ताल पर रहेंगे ट्रांसपोर्टर्स

भोपाल, कोरोना डेस्क

कोरोना संकट काल में बुरे हालात से गुजर रहे ट्रांसपोर्टर्स ने बड़ा फैसला किया है| चार सूत्रीय मांगों को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआई एमटीसी) 10 अगस्त से देश व प्रदेश में हड़ताल करने का एलान किया है।

बताया जा रहा है कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआई एमटीसी) 10 से 12 अगस्त तक हड़ताल करेगा। उनका कहना है कि समस्त कार्यकारिणी की सहमति से सभा में यह निर्णय लिया गया है| कि हमारे द्वारा शासन-प्रशासन को प्रेषित की गई बिंदुवार मांगों को नहीं माना गया तो सभी ट्रांसपोटर्स 10 से 12 अगस्त तक (तीन दिन) अपने व्यवसाय बंद कर चक्काजाम कर हड़ताल पर बैठ जाएंगे। भोपाल सहित पूरे प्रदेश में 4-5 लाख ट्रक, बस समेत छोटे-बड़े व्यावसायिक वाहन नहीं चलेंगे।

ये हैं चार सूत्रीय मांगें
1. आरटीओ सीमाओं के चेक पोस्ट खत्म किए जाएं।
2.डीजल पर वैट में कमी की जाए।
3.रोड टैक्स और गुड्स टैक्स में छह महीनों की छूट दी जाए।
4.चालकों का कोविड बीमा किया जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews