भोपाल में आज से शाम 7 बजे तक ही खुलेंगे थोक बाज़ार, ये है बड़ा कारण

भोपाल में आज से शाम 7 बजे तक ही खुलेंगे थोक बाज़ार, ये है बड़ा कारण

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) को देखते हुए भोपाल किराना व्यापारी महासंघ (Bhopal Kirana Vyapari Mahasangh) ने भी अपना थोक बाजार सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ही खोलने का निर्णय लिया है। वहीं राजधानी वस्त्र व्यवसाई संघ लखेरापूरा के कार्यकारिणी व्यापारियों ने बैठक के पश्चात निर्णय लिया कि व्यापारी अपनी दुकान सुबह 11:00 बजे से रात 8:30 बजे तक स्वेच्छा से खोलेंगे।

भोपाल किराना व्यापारी महासंघ ने बताया कि राजधानी में बढ़ते हुए कोरोना वायरस को देखते हुए जनकपुरी, जुमेरती और हनुमानगंज के थोक दाल, चावल, शक्कर, खाद्य तेल, आटा, मैदा समस्त किराना सामग्री के व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि पुराने भोपाल के थोक किराना बाजार अब 16 सितंबर से सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक ही खोले जाएंगे। साथ ही सभी व्यापारियों ने निर्णय लिया है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पूर्ण सुरक्षा के उपायों का भी ध्यान रखा जाएगा।

वहीं राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ लखेरापूरा के अध्यक्ष श्याम बाबू अग्रवाल, सचिव विरेंद्र बड़कुल जैन एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य राजधानी वस्त्र व्यवसायी संघ लखेरापूरा की कार्यकारिणी व्यापारियों की बैठक के पश्चात निर्णय लिया गया है कि व्यापारी अपनी दुकान सुबह 11:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक स्वेच्छा से खोलेंगे। शासन प्रशासन द्वारा अपने स्तर पर आपदा से निपटने का पूरा प्रयास कर रहा है, हम व्यापारी भी स्वयं की जागरूकता दिखाते हुए सैनिटाइजर सोशल डिस्टेंसिंग और मांस का पालन करते हैं और ग्राहक को भी सैनिटाइजर सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के लिए जागरूक करते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews