
Bhopal Husband’s Murder Wife life Imprisonment : भोपाल के कोलार इलाके में अपने पति की हत्या कर शव को घर के सेफ़्टी टैंक में गाड़ने वाली पत्नी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोपी महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था, आरोपी महिला ने देवर के साथ मिलकर पति की हथौड़े से हत्या की थी, हैरान करने वाली बात यह है कि महिला ने 5 साल बाद देवर को भी मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी पत्नी को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। महिला के खिलाफ कोर्ट में देवर की हत्या के आरोप का केस विचाराधीन है।
मई 2021 का मामला
दरअसल मई 2021 में कोलार पुलिस को कलियासोत नदी किनारे स्थित अमरनाथ कॉलोनी के पास एक शव को सूअरों द्वारा नोंचे जाने की सूचना मिली। उसके चेहरे और शरीर के निचले हिस्से को सूअरों ने खा लिया था। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव की पहचान दामखेड़ा निवासी मोहन मीणा (25) के रूप में की । मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने जब मोहन की भाभी उर्मिला मीणा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। तब पता चला कि उर्मिला ने ही देवर को मौत के घाट उतारा है।
देवर के साथ मिलकर पति की हत्या
पुलिस की पूछताछ के दौरान हुए खुलासे ने पुलिस को चौंका दिया, आरोपी महिला ने बताया कि करीब 5 साल पहले उसने देवर मोहन के साथ मिलकर पति रणजीत मीणा की हत्या कर दी थी। पति के शव को घर में सेफ्टीटैंक में गड्ढा खोदकर गाड़ दिया था। पुलिस ने एसडीएम से अनुमति लेकर नगर निगम कर्मचारियों से उर्मिला के बताए स्थान की खुदाई कराई गई। जिसमें एक मानव नर कंकाल मिला।
फिर की देवर की हत्या
उर्मिला ने बताया कि 7 साल उसने अपने देवर के साथ अवैध संबंधों के चलते अपने विकलांग पति को मार डाला था, महिला और उसके देवर ने शव को घर में ही बने सेफ़्टी टैंक में गाड़ दिया था, इसके बाद उन्होंने थाने में पति के गुम होने की शिकायत भी दर्ज करवाई, आरोपी महिला देवर मोहन मीणा, बेटे-बेटी के साथ कोलार के दामखेड़ा झुग्गी में रहती थी। पति की मौत के बाद सामान्य जीवन चलने लगा। कुछ दिनों बाद उर्मिला और मोहन में झगड़े शुरू हो गए। मोहन आए दिन विवाद करता था। उसके दूसरी महिला से अवैध संबंध थे। यही बात उर्मिला को खटकती थी कि जिस शख्स के लिए उसने पति को मारा अब वही शख्स उसे धोखा दे रहा है। उर्मिला ने बताया कि उसको यह बात पंसद नहीं थी। मई 2021 को भी घर में विवाद हुआ। इसके बाद उर्मिला ने देवर की हत्या कर दी। फिर शव को ठेले पर रखकर कलियासोत नदी किनारे स्थित अमरनाथ कॉलोनी के पास फेंक दिया था। यही सूअरों ने शव को बुरी तरह नोच डाला जिसके बाद पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ फिलहाल पति की हत्या की आरोपी महिला को भोपाल कोर्ट ने शुक्रवार को उम्रकैद की सजा सुनाई, अभी देवर की हत्या के मामलें में फैलस आना बाकी है ।
