क्या MP में 1 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल, कमलनाथ ने सरकार से की मांग

क्या MP में 1 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल, कमलनाथ ने सरकार से की मांग

भोपाल| कोरोना संकट (Corona Crisis) के चलते देश भर में लागू लॉक डाउन (Lockdown) के चौथे चरण की मियाद 31 मई को ख़त्म हो रही है| अब लॉकडाउन आगे बढ़ेगा या नहीं इसको लेकर चर्चा का दौर जारी है| वहीं कोरोना संकटकाल में बंद धार्मिक स्थलों (Religious places) के द्वार भक्तों के लिए खोले जाएंगे या नहीं इसका भी इन्तजार किया जा रहा है| इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamalnath) ने शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए कहा जब शराब की दुकाने खोली जा सकती है तो धार्मिक स्थल अभी तक बंद क्यों हैं|

कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा ‘मध्यप्रदेश सरकार भी कर्नाटक और प.बंगाल की तरह 1 जून से प्रदेश में सभी धर्मों के धार्मिक स्थल खोलने का निर्णय ले’। उन्होंने कहा ‘आवश्यक मापदंडो का पालन सुनिश्चित करवाकर यह निर्णय लेकर इसे अमल में लाया जावे’।
‘जब सरकार द्वारा प्रदेश में आमजन की इच्छा के विपरीत लॉकडाउन में भी शराब की दुकाने खोली जा सकती है तो आमजन की आस्था के केन्द्र धार्मिक स्थल अभी तक बंद क्यों’|

गौरतलब है कि लॉक डाउन के पहले चरण से ही संक्रमण के खतरे को देखते हुए देश भर में धार्मिक स्थलों को बंद किया गया है| इस बीच लॉकडाउन 4.0 खत्म होने से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में धार्मिक स्थल 1 जून से खोलने का फैसला किया है| लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी बातें भी होंगी जिसका पालन करना होगा| अन्य कई राज्य भी इस पर विचार कर रहे हैं| अब देखना होगा कि क्या मध्य प्रदेश में भी अब धार्मिक स्थल खुलेंगे या नहीं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews