महिलाएं बेच रही शराब, महिला आयोग की अध्यक्ष ने सरकार से की फैसला वापस लेने की मांग

महिलाएं बेच रही शराब, महिला आयोग की अध्यक्ष ने सरकार से की फैसला वापस लेने की मांग

भोपाल

मध्यप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने प्रदेश सरकार द्वारा शराब बेचने के लिये महिलाओं की ड्यूटी लगाने की कड़ी निंदा करते हुए इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है। बता दें कि आबकारी विभाग द्वारा शराब बेचने के लिये महिला कर्मचारियों को भी नियुक्त किया गया है।

शोभा ओझा ने कहा है कि एक ओर तो मध्यप्रदेश महिला अपराधों के मामले में लगातार अव्वल आता रहा है, ऊपर से प्रदेश सरकार द्वारा इस प्रकार का शर्मनाक निर्णय लेना और बाकायदा ड्यूटी चार्ट तैयार कर महिलाओं की ड्यूटी प्रस्तावित कर देना, निश्चित ही नारी की सुरक्षा और उसकी गरिमा के खिलाफ है। इसलिए यह स्वाभाविक ही है कि इस फैसले से महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के मामले में प्रदेश सरकार की संवेदनशीलता पर गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं। उन्होने कहा कि एक ओर तो लॉकडाउन के बावजूद प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही थी ऊपर से सरकार द्वारा महिलाओं को शराब की दुकान पर बैठाने के इस मर्यादाहीन और अविवेकपूर्ण निर्णय से महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में बढ़ोत्तरी होने की पूरी संभावना है, लिहाजा सरकार के इस अव्यावहारिक फैसले को किसी भी प्रकार से जायज़ नहीं ठहराया जा सकता। शोभा ओझा ने कहा कि शिवराज सरकार से इस फैसले को तुरंत वापिस लेने की मांग की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews