नशे की हालत में मिले युवक-युवतियां, इंदौर पुलिस कमिश्नर को नोटिस जारी

आजाद नगर एसीपी ने दो थानों की पुलिस टीम बनाकर फार्म हाउस के आसपास पहुंचे और एसीपी द्वारा खुफिया टीम के साथ सिविल डे्रस में पहुंचकर नशे की हालत में युवक-युवतियों को पकड़ा।
पैथोलॉजी सेंटर के चेंजिंग रूम मे मिला मोबाइल कैमरा, मरीज महिला के बनाये जा रहे थे वीडियो, कमिश्नर को नोटिस जारी

INDORE NEWS : इंदौर जिले के रिवेरा हिल्स फार्म में 100 से ज्यादा युवक-युवतियां के नशे की हालत में मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर आफ्टर पार्टी का प्रमेाशन करने की सूचना लगते ही आजाद नगर एसीपी ने दो थानों की पुलिस टीम बनाकर फार्म हाउस के आसपास पहुंचे और एसीपी द्वारा खुफिया टीम के साथ सिविल डे्रस में पहुंचकर नशे की हालत में युवक-युवतियों को पकड़ा। जहां उन्होंने नशीले पदार्थ के तस्करों को भी गिरफ्तार किया।

मामलें में लिया संज्ञान 

मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, इंदौर एवं कलेक्टर इंदौर से मामले की जांच कराकर दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई तथा नाबालिगों की सुरक्षा के लिये की गई कार्रवाई के सम्बन्ध में प्रतिवेदन 15 दिन में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews