
Bhopal News : राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़ में अपराधिक किस्म के युवकों की गुड़गर्दी बढ़ती जा रही है, जहां गुरूवार रात को एक युवक एक्टिवा पर स्टंट दिखाकर वाहन चला रहा था। तभी सड़क पर बैटमिंटन खेल रहे युवक ने हल्की सी कट मार दी। जिसका बैडमिंटन खेल रहे युवक ने इसका विरोध किया तो दूसरे युवक ने उसके सिर में लोहे की रॉड निकालकर उसपर अटैक कर दिया, जिससे युवक को गंभीर चोटे आई है। बता दें कि घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
[dgv_vimeo_video id=”826184239″]
[dgv_vimeo_video id=”826184709″]
परिजनों ने शिकायत करवाई दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार, बैरागढ़ के F-वार्ड स्थिति चौकी के पास कुछ युवक सड़क पर बैडमिंटन खेल रहे थे। तभी वहां से गुजर रहे पीयूष मूरजानी ने सड़क पर अपने दोस्तों के साथ बैडमिंटन खेल रहा युवाओं को स्टंट दिखाकर वाहन से कट मार दी। मामले को लेकर घायल युवक रीतेष ने बताया कि जब उसके द्वारा इसका विरोध किया तो दोनों के बीच तू-तू, मै-मै हुई। जिसके बाद दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। वहीं, जानकारी लगते ही रीतेष के परिवार वालों ने बैरागढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साथ ही, यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
[dgv_vimeo_video id=”826184048″]
बैरागढ़ में बढ़ी गुडागर्दी
बैरागढ़ में इन दिनों वाहन को लहराकर चलाकर और उस पर तरह-तरह के स्टंट दिखाने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। वाहनों में अलग-अलग तरीके के तेज आवाज वाले साइलेंसर लगवाकर और तेज हार्न बजाकर यह युवक महिलाओं पर कमेट कसने में देरी नहीं करते। इस तरह के युवाओं की संख्या आए दिन बढ़ती जा रही है और इन्हे पुलिस का भी डर नहीं है। इसमें कई ऐसे युवक है जो जुए और सटृटे में पैसे कमाकर वाहन खरीद लेते है और फिर स्टंट बाजी सड़कों पर दिखाते है।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

